हड्डियों की मजबूती के लिए क्या लेना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 09:33

Food for healthy bones: हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं ये 3 फूड्स-Expert Reveals

Bone Health: क्या आपको कभी अपनी हड्डियों, पीठ के निचले हिस्से में अचानक, तेज दर्द हुआ है, या शायद आपके पोस्चर में भी बदलाव आया है? यदि आप इन चीजों से बार-बार परेशान रहते हैं, तो इस बात की संभावना है कि आपकी हड्डियां कमजोर हों रही हैं.
Bone Health: क्या आपको कभी अपनी हड्डियों, पीठ के निचले हिस्से में अचानक, तेज दर्द हुआ है, या शायद आपके पोस्चर में भी बदलाव आया है? यदि आप इन चीजों से बार-बार परेशान रहते हैं, तो इस बात की संभावना है कि आपकी हड्डियां कमजोर हों रही हैं. कई कारणों से, कई लोग, स्पेशली बुजुर्ग, अपनी हड्डियों और जोड़ों में लगातार दर्द का अनुभव करते हैं. आपकी उम्र बढ़ने के साथ आपकी हड्डियों का स्वास्थ्य कम हो सकता है. और यह सबसे महत्वपूर्ण कारणों में से एक है कि आपको अपनी हड्डियों की देखभाल क्यों करनी चाहिए. जहां हम में से कई लोग अलग-अलग फूड खाते हैं और खुद को स्वस्थ रखने के लिए सप्लीमेंट्स लेते हैं, वहीं हमारी हड्डियों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए. हालांकि, अगर आप सुनिश्चित नहीं हैं कि आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किन चीजों को एड़ किया जा सकता है, तो पोषण विशेषज्ञ नमामी अग्रवाल आपको बता रही हैं. 


1. अनानस

अनानास पोटैशियम का एक सोर्स है, जो शरीर के एसिड लोड को बैलेंस करने में मदद करता है और कैल्शियम की कमी को रोकता है. यह सीधे शरीर को विटामिन डी या कैल्शियम की आपूर्ति नहीं करता है. साथ ही इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है.

2. पालक

कैल्शियम से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जी हड्डियों और दांतों के निर्माण में मदद कर सकती है. एक कप पके हुए पालक से शरीर को अपनी डेली कैल्शियम की आवश्यकता का लगभग 25% प्राप्त हो सकता है. फाइबर रिच पत्तियों में आयरन और विटामिन ए भी प्रचुर मात्रा में होता है.  


3. नट

नट्स को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है. कैल्शियम के अलावा, हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस. मैग्नीशियम शरीर को कैल्शियम को अवशोषित करने और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है. 

4. केले

पाचन में सहायता के अलावा, केला मैग्नीशियम का एक शानदार सोर्स है. हड्डियों और दांतों के निर्माण के लिए विटामिन महत्वपूर्ण है. हर दिन एक केला कमजोर हड्डियों को रोक सकता है.

5. पपीता

माना जाता है कि 100 ग्राम पपीते में 20 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो उष्णकटिबंधीय फल के लिए एक महत्वपूर्ण मात्रा है. इसे अपनी डेली डाइट आहार में शामिल करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info